टेक भारत · by Priya Nair · 2026-10-29
पापा को 'डिजिटल अरेस्ट' वाला कॉल आया, आधे घंटे तक डरे रहे
कल शाम पापा के पास वीडियो कॉल आया, सामने वर्दी में एक आदमी, पीछे पुलिस स्टेशन जैसा सेटअप। बोला आपके आधार से ड्रग्स का पार्सल पकड़ा गया है, किसी को बताया तो गिरफ़्तारी होगी। पापा ने किसी को बताया भी नहीं, बस बैंक ऐप खोल रहे थे तभी मम्मी ने देख लिया।
पैसा नहीं गया, शुक्र है। पर ये सोच के डर लगता है कि रिटायर्ड आदमी, पढ़ा लिखा, फिर भी इतना डर गया। आप लोग अपने घर के बड़ों को ये बात कैसे समझाते हो? मैंने अब घर के ग्रुप में लिख दिया है कि कोई भी पुलिस या CBI वीडियो कॉल पर गिरफ़्तार नहीं करती, और 1930 पर तुरंत शिकायत करो।

34 sparks · 4 comments