Orbit · Explore

टेक भारत · by Isha Menon · 2026-10-29

बेंगलुरु में 9 किलोमीटर, 1 घंटा 20 मिनट। हाइब्रिड काम ज़िंदाबाद

आज ऑफ़िस वाला दिन था। सिल्क बोर्ड पार करते करते पॉडकास्ट के तीन एपिसोड ख़त्म हो गए। कंपनी अब हफ़्ते में चार दिन ऑफ़िस बुला रही है और कह रही है कोलैबोरेशन बढ़ेगा। कोलैबोरेशन तो ट्रैफ़िक में बगल वाली कैब के ड्राइवर से हो रहा है।

जो लोग पुणे, हैदराबाद या गुड़गाँव में हैं, आपका सबसे बुरा कम्यूट कितना रहा?

28 sparks · 4 comments

Comments

Isha Menon · 7 likes

मेट्रो की येलो लाइन खुलने के बाद मेरा तो काफ़ी आराम हो गया, बस स्टेशन तक पहुँचना अभी भी जंग है

Ananya Rao · 0 likes

गुड़गाँव में बारिश वाला दिन, 14 किलोमीटर, 3 घंटे। गाड़ी में बैठे बैठे दो मीटिंग अटेंड कर ली थी

Isha Menon · 13 likes

गुड़गाँव की बारिश अलग ही लेवल की बेइज़्ज़ती है

Pixel Rider · 0 likes

इसलिए मैंने ऑफ़िस के पास PG ले लिया, किराया ज़्यादा है पर रोज़ के 3 घंटे बच गए