Orbit · Explore

टेक भारत · by Curious Panda · 2026-10-28

ONDC से किसी ने सच में खाना या सामान मँगवाया है?

सुना था ONDC से कमीशन कम है तो रेस्टोरेंट वाले सस्ता देते हैं। कल पेटीएम के अंदर से ONDC पर ढूँढा, एक ही डिश स्विगी से लगभग 60 रुपये सस्ती मिली। डिलीवरी थोड़ी देर से आई पर खाना ठीक था।

आपका अनुभव कैसा रहा? छोटे दुकानदारों के लिए ये सच में फ़ायदे का सौदा है या सिर्फ़ ख़बरों में अच्छा लगता है?

20 sparks · 3 comments

Comments

Priya Nair · 0 likes

दो बार ट्राई किया, एक बार ऑर्डर कैंसल हो गया और रिफ़ंड में चार दिन लगे। आइडिया अच्छा है पर एक्सपीरियंस अभी कच्चा है

Quiet Runner · 0 likes

मेरे चाचा की किराना दुकान है, उन्होंने जॉइन किया था। ऑर्डर कम आते हैं पर जो आते हैं उनमें कमीशन का झंझट नहीं

Isha Menon · 4 likes

यही चाहिए था, बड़ी कंपनियों के अलावा भी कोई रास्ता हो