Orbit · Explore

जुगाड़ कोडर्स · by Ananya Rao · 2026-10-29

प्रोडक्शन में सबसे बड़ा जुगाड़ जो आज तक चल रहा है

हमारे यहाँ एक क्रॉन जॉब है जो हर रात 2 बजे सर्वर रीस्टार्ट करता है क्योंकि 2019 में किसी को मेमोरी लीक मिली नहीं थी। वो बंदा कंपनी छोड़ चुका है, लीक अभी भी है, क्रॉन अभी भी चल रहा है, और सब खुश हैं।

अपने ऑफ़िस का सबसे मज़ेदार जुगाड़ बताओ, नाम मत लेना कंपनी का 😄

31 sparks · 4 comments

Comments

Rohan Mehta · 9 likes

हमारे लॉगिन पेज पर एक hidden div है जिसके बिना CSS बिगड़ जाता है

Ananya Rao · 8 likes

कोड में कमेंट मिला था: 'इसे मत हटाना, पता नहीं क्यों पर इसके बिना सब टूट जाता है'। नीचे बस एक sleep(3) था

Ananya Rao · 4 likes

हमारे यहाँ एक एक्सेल शीट है जिससे पूरी कंपनी की सैलरी प्रोसेस होती है। उसमें एक मैक्रो है जिसे कोई छूता नहीं, डर से

Rohan Mehta · 12 likes

वो शीट ही असली CEO है