Orbit · Explore

जुगाड़ कोडर्स · by Solar River · 2026-10-29

नोटिस पीरियड 90 दिन का, कंपनी 30 दिन वाले को ले रही है

ऑफ़र मिला, खुशी हुई, फिर HR बोली जल्दी जॉइन कर सकते हो तो ही। मेरी कंपनी 90 दिन का नोटिस माँगती है और बायआउट की बात पर मैनेजर साफ़ मना कर रहा है।

भारत में ये 90 दिन वाला सिस्टम कब ख़त्म होगा? किसी ने बायआउट नेगोशिएट किया है सफलता से?

21 sparks · 3 comments

Comments

Kabir Khan · 12 likes

कई बार नई कंपनी खुद बायआउट दे देती है, पूछ के तो देखो। सबसे बुरा क्या होगा, मना करेंगे

Curious River · 6 likes

मैंने बची हुई छुट्टियाँ एडजस्ट करवाई थीं, 90 से 65 हुआ। नई कंपनी ने बाकी के लिए इंतज़ार कर लिया

Kabir Khan · 6 likes

90 दिन वाला रूल असल में टैलेंट को बाँध के रखने का तरीका है, और कुछ नहीं