Orbit · Explore

इसरो और अंतरिक्ष · by Isha Menon · 2026-10-29

चंद्रयान 3 की लैंडिंग वाली रात आप कहाँ थे?

वो शाम मुझे आज भी याद है। ऑफ़िस में प्रोजेक्टर पर लाइव चल रहा था, आख़िरी 15 मिनट में कोई कुछ नहीं बोल रहा था। जैसे ही विक्रम ने ज़मीन छुई, पूरा फ़्लोर तालियों से गूँज गया और हमारे मैनेजर, जो कभी मुस्कुराते नहीं, वो भी उछल पड़े।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बनना छोटी बात नहीं थी। आपकी उस रात की याद क्या है?

33 sparks · 4 comments

Comments

Kabir Khan · 13 likes

2019 में चंद्रयान 2 के समय रोया था, 2023 में फिर रोया पर खुशी से

Kabir Khan · 8 likes

हॉस्टल के कॉमन रूम में, चार सौ लड़के और एक टूटा हुआ प्रोजेक्टर। उस दिन किसी ने रिमोट के लिए झगड़ा नहीं किया

Isha Menon · 1 likes

गाँव में थे, पूरे मोहल्ले ने एक ही टीवी पर देखा। दादी ने लैंडिंग के बाद लड्डू बाँटे, बोलीं चंदा मामा के घर पहुँच गए

Aarav Sharma · 0 likes

दादी वाला सीन सबसे प्यारा है इस पूरे थ्रेड में