इसरो और अंतरिक्ष · by Rohan Mehta · 2026-10-28
PSLV को 'वर्कहॉर्स' क्यों कहते हैं, आसान भाषा में
बहुत लोग पूछते हैं कि GSLV भी है, LVM3 भी है, फिर PSLV की इतनी तारीफ़ क्यों। सीधी बात ये है कि PSLV ने दशकों में दर्जनों मिशन उड़ाए हैं, चंद्रयान 1, मंगलयान और आदित्य L1 भी इसी से गए। एक बार में 104 उपग्रह छोड़ने का रिकॉर्ड भी इसी के नाम है।
इसकी खासियत ये है कि ये चार स्टेज वाला रॉकेट है जिसमें ठोस और तरल ईंधन दोनों इस्तेमाल होते हैं, और छोटे से मध्यम उपग्रहों को ध्रुवीय कक्षा में बहुत भरोसे से पहुँचाता है। हाँ, हर रॉकेट की तरह इसकी भी कुछ उड़ानें नाकाम रहीं, पर कुल मिलाकर रिकॉर्ड शानदार है।

20 sparks · 3 comments