Orbit · Explore

इसरो और अंतरिक्ष · by Ananya Rao · 2026-10-28

इसरो में नौकरी कैसे मिलती है? मेरा भतीजा 11वीं में है

भतीजे को रॉकेट का शौक़ है, कमरे में चंद्रयान का पोस्टर लगा है। वो पूछता है इसरो में जाने के लिए क्या पढ़ूँ। मुझे इतना पता है कि IIST नाम का संस्थान है, और इंजीनियरिंग के बाद भर्ती होती है। कोई जो इस फ़ील्ड में है, सही रास्ता बता सके तो बहुत मदद होगी।

20 sparks · 2 comments

Comments

Priya Nair · 6 likes

IIST तिरुवनंतपुरम में है, JEE एडवांस्ड के स्कोर से एडमिशन होता है। बाकी किसी भी अच्छे कॉलेज से मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस करके ISRO की भर्ती परीक्षा दे सकते हैं

Silver Panda · 0 likes

फ़िज़िक्स और गणित पर पकड़ मज़बूत रखे, और शौक़ ज़िंदा रखे। मॉडल रॉकेट क्लब वगैरह भी होते हैं कई शहरों में