विज्ञान की बातें · by Kabir Khan · 2026-10-29
दूध उबल कर बाहर क्यों गिरता है पर पानी नहीं?
मम्मी का सबसे बड़ा दुश्मन, गैस पर रखा दूध। जवाब दिलचस्प है। दूध में प्रोटीन और वसा होती है। गर्म होने पर ऊपर एक पतली परत, यानी मलाई बन जाती है। नीचे से भाप के बुलबुले उठते हैं पर ये परत उन्हें फूटने नहीं देती, तो बुलबुले जमा होकर पूरी परत को ऊपर धकेल देते हैं और दूध बर्तन से बाहर।
पानी में ऐसी कोई परत नहीं बनती, बुलबुले सीधे फूट जाते हैं। इसीलिए दूध में लकड़ी का चम्मच रखने वाला देसी तरीका भी कुछ हद तक काम करता है, वो बुलबुलों को तोड़ देता है।
पानी में ऐसी कोई परत नहीं बनती, बुलबुले सीधे फूट जाते हैं। इसीलिए दूध में लकड़ी का चम्मच रखने वाला देसी तरीका भी कुछ हद तक काम करता है, वो बुलबुलों को तोड़ देता है।
27 sparks · 4 comments