विज्ञान की बातें · by Rohan Mehta · 2026-10-28
प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पकता है
सामान्य बर्तन में पानी 100 डिग्री पर उबलता है और उससे ज़्यादा गर्म नहीं होता, चाहे आप कितनी भी आग दो। कुकर बंद होता है तो अंदर भाप का दबाव बढ़ता है, और ज़्यादा दबाव पर पानी लगभग 120 डिग्री तक पहुँच जाता है बिना उबले। ज़्यादा तापमान मतलब दाल चावल जल्दी गलते हैं।
पहाड़ों पर उल्टा होता है, दबाव कम है तो पानी 90 डिग्री के आस पास ही उबल जाता है और खाना पकने में ज़्यादा टाइम लगता है।
पहाड़ों पर उल्टा होता है, दबाव कम है तो पानी 90 डिग्री के आस पास ही उबल जाता है और खाना पकने में ज़्यादा टाइम लगता है।
20 sparks · 2 comments