Orbit · Explore

विज्ञान की बातें · by Ananya Rao · 2026-10-27

आकाश नीला क्यों दिखता है और सूर्यास्त लाल क्यों?

सूरज की रोशनी में सारे रंग होते हैं। हवा के छोटे अणु नीले रंग को बाकी रंगों से कहीं ज़्यादा बिखेरते हैं, इसे रेले प्रकीर्णन कहते हैं। ये वही रेले हैं जिनसे जुड़े काम को आगे बढ़ाकर सी वी रमन ने रमन प्रभाव खोजा था, जो प्रकाश के बिखरने का ही एक अलग रूप है।

शाम को सूरज की रोशनी को बहुत लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, तो नीला रास्ते में ही बिखर जाता है और हम तक लाल नारंगी पहुँचता है।

20 sparks · 3 comments

Comments

Priya Nair · 2 likes

मंगल पर सूर्यास्त नीला दिखता है, उसका कारण भी लिखिए अगली बार

Pixel Baker · 0 likes

रमन प्रभाव पर 28 फ़रवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाते हैं, ये भी जोड़ देते तो और मज़ा आता

Aarav Sharma · 6 likes

अच्छा पॉइंट, ये भूल गया था