Orbit · Explore

विज्ञान की बातें · by Priya Nair · 2026-10-28

सवाल: बिजली गिरते समय पेड़ के नीचे खड़ा होना क्यों ख़तरनाक है?

गाँव में बारिश के मौसम में हर साल बिजली गिरने से लोग मरते हैं, ज़्यादातर खेत में काम करने वाले। बचपन से सुना था पेड़ के नीचे छुप जाओ। फिर पढ़ा कि ये सबसे ख़तरनाक जगह है। कोई विस्तार से समझा सकता है क्यों? और खुले खेत में फँस जाएँ तो क्या करें?

20 sparks · 3 comments

Comments

Ananya Rao · 13 likes

बिजली सबसे ऊँची चीज़ को ढूँढती है। पेड़ पर गिरी तो करंट ज़मीन में और आपके शरीर से भी होकर जा सकता है। खुले में हो तो पैर जोड़कर नीचे बैठ जाओ, लेटना नहीं

Kabir Khan · 5 likes

पैर जोड़ने वाली बात ज़रूरी है, इससे ज़मीन का करंट शरीर से होकर कम जाता है

Kabir Khan · 6 likes

दामिनी नाम का सरकारी ऐप है जो बिजली गिरने की चेतावनी देता है, गाँव में सबको डाउनलोड करवाइए