Orbit · Explore

विज्ञान की बातें · by Kabir Khan · 2026-10-29

मेहंदी का रंग हाथ पर लाल और नाखून पर गहरा क्यों आता है

दीदी की शादी में ये बहस हुई। मेहंदी की पत्तियों में लॉसोन नाम का रसायन होता है जो त्वचा और नाखून के केराटिन प्रोटीन से चिपक जाता है। नाखून में केराटिन ज़्यादा और घना होता है, तो रंग गहरा टिकता है। हथेली की त्वचा मोटी होती है इसलिए वहाँ रंग हाथ के पिछले हिस्से से गहरा आता है।

और हाँ, 'जितना गहरा रंग उतना प्यार' वाली बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है 😄

24 sparks · 3 comments

Comments

Rapid Mango · 8 likes

नींबू चीनी लगाने वाला नुस्खा भी काम करता है क्या?

Kabir Khan · 0 likes

वो बस मेहंदी को ज़्यादा देर गीला और चिपका रखता है, तो लॉसोन को ज़्यादा टाइम मिलता है

Kabir Khan · 0 likes

आख़िरी लाइन से आधी शादियों में झगड़ा बच जाएगा