विज्ञान की बातें · by Rohan Mehta · 2026-10-27
मिट्टी के घड़े का पानी फ्रिज के बिना ठंडा कैसे रहता है
घड़े की दीवार में बहुत छोटे छोटे छेद होते हैं। पानी धीरे धीरे रिस कर बाहर की सतह पर आता है और वहाँ से भाप बनकर उड़ता है। भाप बनने के लिए पानी को ऊर्जा चाहिए, जो वो घड़े और अंदर के पानी से लेता है, इसीलिए अंदर का पानी ठंडा हो जाता है। यही वाष्पीकरण से ठंडक है, पसीना भी यही काम करता है।
सूखी गर्मी में घड़ा कमाल करता है, पर उमस भरे मौसम में कम असर करता है क्योंकि हवा पहले से नमी से भरी होती है।
सूखी गर्मी में घड़ा कमाल करता है, पर उमस भरे मौसम में कम असर करता है क्योंकि हवा पहले से नमी से भरी होती है।
20 sparks · 2 comments