Orbit · Explore

शायरी महफ़िल · by Isha Menon · 2026-10-28

कबीर के दोहे आज के सोशल मीडिया पर कितने सटीक बैठते हैं

निंदक नियरे राखिए, आँगन कुटी छवाय
बिन पानी साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय

आज हम हर आलोचना करने वाले को ब्लॉक कर देते हैं और सिर्फ़ तारीफ़ वाले लोगों के बीच रहते हैं। कबीर कह गए कि आलोचक को तो घर के पास बसाओ। सोचिए अगर कबीर का ट्विटर अकाउंट होता तो क्या लिखते?

22 sparks · 3 comments

Comments

Priya Nair · 7 likes

कबीर का अकाउंट तीन दिन में सस्पेंड हो जाता, बहुत सीधी बात करते थे 😄

Rohan Mehta · 9 likes

और फ़ॉलोअर करोड़ों होते फिर भी

Priya Nair · 6 likes

'ऐसी बानी बोलिए मन का आपा खोय' कमेंट सेक्शन के ऊपर पिन होना चाहिए हर जगह