देसी कला · by Sleepy Lantern · 2026-10-29
मधुबनी पेंटिंग सीख रही हूँ, भरनी और कचनी शैली में फ़र्क समझ आया
दरभंगा की एक दीदी से ऑनलाइन क्लास ले रही हूँ। उन्होंने समझाया कि भरनी में रंग भर भर के आकृतियाँ बनती हैं, चटकीले रंग, और कचनी में बारीक रेखाओं से पूरा काम होता है, रंग कम। पहले मुझे सब एक जैसा लगता था।
सबसे मुश्किल है बॉर्डर की दोहरी लाइनें, हाथ बहुत स्थिर रखना पड़ता है। पहली मछली बनाई है, मछली मधुबनी में शुभ मानी जाती है।
सबसे मुश्किल है बॉर्डर की दोहरी लाइनें, हाथ बहुत स्थिर रखना पड़ता है। पहली मछली बनाई है, मछली मधुबनी में शुभ मानी जाती है।
30 sparks · 3 comments