Orbit · Explore

देसी गेमर्स · by Isha Menon · 2026-10-29

भारतीय ई स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को घर वाले कब सीरियसली लेंगे?

मेरा छोटा भाई स्टेट लेवल टूर्नामेंट में खेलता है, टीम को स्पॉन्सर भी मिला है। फिर भी रिश्तेदार हर शादी में पूछते हैं 'और ये पबजी वाला कब पढ़ाई करेगा'। पापा अब थोड़ा मान गए हैं जब से उसने इनाम के पैसों से EMI भरी।

क्या सिर्फ़ पैसा दिखाने से ही इज़्ज़त मिलेगी?

33 sparks · 4 comments

Comments

Ananya Rao · 14 likes

EMI भरने वाली बात पर तालियाँ

Quiet Fern · 11 likes

पढ़ाई भी साथ रखे तो बेहतर, ई स्पोर्ट्स का करियर छोटा होता है, 25-26 के बाद रिफ़्लेक्स धीमे हो जाते हैं

Mango Sparrow · 6 likes

हमारे देश में हर नए करियर के साथ यही हुआ है। पहले क्रिकेट को भी 'खेलोगे कूदोगे होगे ख़राब' बोलते थे

Aarav Sharma · 1 likes

और अब हर माँ बाप बच्चे को क्रिकेट अकादमी भेजते हैं, वक़्त लगेगा