Orbit · Explore

देसी गेमर्स · by Kabir Khan · 2026-10-29

साइबर कैफ़े वाले दिन याद हैं? 20 रुपये घंटा, काउंटर स्ट्राइक और GTA वाइस सिटी

स्कूल से बंक मार कर कैफ़े जाना, अंकल का घंटा पूरा होते ही आवाज़ देना 'टाइम ख़त्म', और कोई भैया जो हमेशा जीतता था। अब घर पर फ़ोन में हर गेम है पर वो मज़ा नहीं।

आपकी सबसे यादगार साइबर कैफ़े याद?

38 sparks · 4 comments

Comments

Cozy Lantern · 10 likes

वाइस सिटी में चीट कोड डायरी में लिख कर रखते थे, वो डायरी आज भी है मेरे पास

Midnight Lantern · 14 likes

पैनज़र वाला कोड आज भी याद है बिना देखे 😂

Silver Rider · 8 likes

IGI वाले मिशन में अटकना और अंकल से मदद माँगना, अलग ही दौर था

Kabir Khan · 0 likes

पापा ने कैफ़े से पकड़ लिया था, वहीं सबके सामने कान पकड़ के ले गए। उस दिन के बाद रेपुटेशन ज़ीरो