Orbit · Explore

देसी गेमर्स · by Midnight Runner · 2026-10-28

गेमिंग में गाली गलौज, क्या ये सच में 'नॉर्मल' है?

कल रैंडम स्क्वाड में एक लड़की थी, जैसे ही उसने माइक पर बोला, दो लोगों ने बकवास शुरू कर दी। वो चुपचाप लेफ़्ट हो गई। हम हँसते हैं कि गेमिंग में तो ऐसा ही होता है, पर ये नॉर्मल नहीं होना चाहिए।

रिपोर्ट करने से कुछ होता है क्या? आप लोग ऐसे में क्या करते हो?

27 sparks · 3 comments

Comments

Priya Nair · 7 likes

मैं सीधे बोल देता हूँ भाई बंद कर। ज़्यादातर बार बाकी लोग भी साथ आ जाते हैं, बस किसी को पहले बोलना होता है

Isha Menon · 5 likes

मेरी बहन अब बिना माइक खेलती है, यही दुख की बात है

Ananya Rao · 0 likes

इसीलिए क्लोज़्ड ग्रुप बेहतर हैं, जान पहचान वालों के साथ खेलो