Orbit · Explore

शतरंज की बिसात · by Rohan Mehta · 2026-10-29

आज का पज़ल: सफ़ेद की चाल, दो चाल में मात

सफ़ेद: राजा g1, वज़ीर d1, हाथी d2, प्यादे f2 g2 h2
काला: राजा g8, वज़ीर c7, हाथी d8, प्यादे f7 g7 h7

सफ़ेद की चाल। पहली चाल सोचिए, जवाब कमेंट में 'स्पॉइलर' लिख कर दीजिए। हिंट: काले की आख़िरी पंक्ति कितनी सुरक्षित है?

20 sparks · 4 comments

Comments

Aarav Sharma · 2 likes

स्पॉइलर: हाथी d8 पर काट दो, शह। वज़ीर को वापस काटना ही पड़ेगा, फिर हमारा वज़ीर d8 पर और मात। बैक रैंक का पुराना दर्द

Kabir Khan · 13 likes

सही जवाब! राजा के पास भागने का कोई खाना नहीं, h8 भी हाथी की लाइन में है

Kabir Khan · 3 likes

मैं पहले वज़ीर से काटने वाला था, फिर देखा हाथी से काटना ही सही है वरना उल्टा फँसते

Urban River · 0 likes

इसीलिए कोच हमेशा बोलते हैं राजा के आगे वाले एक प्यादे को आगे बढ़ा के खिड़की बना लो