Orbit · Explore

शतरंज की बिसात · by Cozy Fern · 2026-10-27

शतरंज ओलंपियाड वाला डबल गोल्ड अभी भी आँखों में है

पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीता था, बुडापेस्ट में। वो फ़ोटो जिसमें पूरी टीम ट्रॉफ़ी के साथ नाच रही है, मेरे फ़ोन का वॉलपेपर है अभी तक। एक दौर था जब हम सिर्फ़ आनंद पर टिके थे, अब पूरी पीढ़ी तैयार है: गुकेश, प्रज्ञानानंद, अर्जुन, विदित, हरिका, वैशाली।

आपका पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी कौन है और क्यों?

25 sparks · 3 comments

Comments

Kabir Khan · 11 likes

अर्जुन एरिगैसी, उसका आक्रामक खेल देखने में मज़ा आता है, ड्रॉ के लिए नहीं खेलता

Isha Menon · 6 likes

प्रज्ञानानंद और वैशाली, भाई बहन दोनों ग्रैंडमास्टर, उनकी माँ की कहानी तो और भी प्यारी है

Ananya Rao · 2 likes

माँ हर टूर्नामेंट में साथ जाती हैं और घर का खाना बनाती हैं, ये पढ़ा था