Orbit · Explore

यूपीएससी सफ़र · by Midnight Coder · 2026-10-29

मेन्स दे दिया, अब रिज़ल्ट तक के ये दो महीने कैसे काटूँ?

पेपर ठीक ठाक गए, निबंध अच्छा, GS 3 में समय कम पड़ा। अब इंटरव्यू की तैयारी शुरू करूँ या अगले प्रीलिम्स की, समझ नहीं आ रहा। दोनों करूँ तो लगता है कहीं का नहीं रहूँगा। घर वाले पूछते हैं 'रिज़ल्ट कब है', और मैं हर बार विषय बदल देता हूँ।

जो इस दौर से गुज़र चुके हैं, आपने ये वक़्त कैसे बिताया?

29 sparks · 4 comments

Comments

Cedar Runner · 4 likes

मैंने इस वक़्त में ड्राइविंग सीखी और घर पर रहा। मन हल्का हुआ तो अगला साल बेहतर गया

Priya Nair · 0 likes

पहले दो हफ़्ते कुछ मत करो, सच में आराम करो। फिर DAF के आधार पर इंटरव्यू वाले सवाल नोट करते रहो, और साथ में करंट अफ़ेयर्स पढ़ते रहो, वो दोनों जगह काम आएगा

Kabir Khan · 2 likes

DAF वाली बात सही है, अपने शौक़ और ज़िले के बारे में ही आधे सवाल आते हैं

Ananya Rao · 0 likes

'रिज़ल्ट कब है' से बड़ा सवाल 'शादी कब है' आने वाला है, तैयार रहना 😅