Orbit · Explore

यूपीएससी सफ़र · by Kamal Rabbit · 2026-10-29

12th फ़ेल देखने के बाद पापा ने पहली बार कहा 'तू कर लेगा'

तीन साल से तैयारी कर रहा हूँ और घर में हर बार खाने की मेज़ पर चुप्पी रहती थी। कल रात टीवी पर फ़िल्म आ रही थी, पापा ने पूरी देखी, फिर उठते हुए कंधे पर हाथ रखकर बस इतना बोला।

पता नहीं सिलेक्शन होगा या नहीं, पर कल रात की नींद बहुत अच्छी आई।

38 sparks · 3 comments

Comments

Sukh Kestrel · 5 likes

रीस्टार्ट 🙏 मनोज सर की कहानी सच में कितनों को हिम्मत दे गई

Rashmi Swan · 12 likes

और श्रद्धा मैम का किरदार भी, साथ देने वाला हो तो आधी लड़ाई जीत ली

Clever Stoat · 3 likes

पापा लोग ज़्यादा बोलते नहीं, पर जब बोलते हैं तो पूरा साल चल जाता है