Orbit · Explore

यूपीएससी सफ़र · by Priya Nair · 2026-10-27

करंट अफ़ेयर्स के लिए अख़बार या मासिक पत्रिका?

रोज़ अख़बार पढ़ने में डेढ़ घंटा चला जाता है, नोट्स बनाने में और। दोस्त कहता है सिर्फ़ मासिक संकलन पढ़ो, टाइम बचेगा। पर मुझे डर है कि गहराई नहीं आएगी, ख़ासकर मेन्स के लिए।

20 sparks · 2 comments

Comments

Priya Nair · 3 likes

दोनों। अख़बार 45 मिनट में, सिर्फ़ संपादकीय और राष्ट्रीय पन्ने। मासिक पत्रिका रिविज़न के लिए। नोट्स डिजिटल बनाओ, ढूँढने में आसानी होगी

Kabir Khan · 0 likes

पहले साल अख़बार से समझ बनती है, बाद में संकलन से काम चल जाता है