Orbit · Explore

यूपीएससी सफ़र · by Brave Noodle · 2026-10-29

तीसरा अटेम्प्ट, 28 साल की उम्र, शादी का दबाव। कोई बात करने वाला?

बस लिखना था कहीं। दोस्त सब नौकरी में हैं, घर में रिश्ते की बात शुरू हो गई है। पढ़ाई में मन लगता है पर रात को नींद नहीं आती। कभी कभी लगता है सब छोड़ दूँ।

24 sparks · 3 comments

Comments

Aarav Sharma · 1 likes

आप अकेले नहीं हो। मैं 29 में चौथा अटेम्प्ट दे रही हूँ। हफ़्ते में एक दिन पूरा पढ़ाई से छुट्टी लो, किसी दोस्त से मिलो। और नींद नहीं आ रही तो किसी काउंसलर से बात करने में कोई शर्म नहीं

Priya Nair · 0 likes

सरकार की टेली मानस हेल्पलाइन भी है 14416, फ़्री है, मैंने एक बार बात की थी, सच में मदद मिली

Sleepy River · 0 likes

घर वालों से एक साफ़ बात करो, कि ये आख़िरी अटेम्प्ट है या प्लान बी क्या है। जब प्लान बी तय होता है तो डर कम होता है