Orbit · Explore

दिल्ली वाले · by Priya Nair · 2026-10-29

परांठे वाली गली अब भी वैसी है या सिर्फ़ टूरिस्ट के लिए रह गई?

दस साल बाद चाँदनी चौक गया। गली वही, कुछ दुकानें वही, पर दाम तिगुने और भीड़ में आधे लोग वीडियो बना रहे थे। रबड़ी वाला परांठा खाया, स्वाद अच्छा था पर बचपन वाला जादू नहीं मिला। शायद मैं बड़ा हो गया।

पुरानी दिल्ली में अब असली स्वाद के लिए कहाँ जाएँ?

23 sparks · 4 comments

Comments

Priya Nair · 8 likes

सुबह 8 बजे जाओ, भीड़ नहीं होती और दुकान वाले बात भी करते हैं

Aarav Sharma · 4 likes

जादू जगह में नहीं, उस उम्र में था जब पापा की उंगली पकड़ कर गए थे। फिर भी हर बार जाता हूँ

Aarav Sharma · 0 likes

ये बात सीधे दिल पर लगी

Ananya Rao · 3 likes

परांठे वाली गली से निकलकर मटिया महल की तरफ़ जाओ, वहाँ अभी भी बिना ड्रामे वाला खाना मिलता है