Orbit · Explore

दिल्ली वाले · by Aarav Sharma · 2026-10-28

दिल्ली की सर्दी की पहली धूप, सबसे अच्छी जगह कौन सी?

नवंबर आते ही धूप सबसे क़ीमती चीज़ बन जाती है। मेरा पसंदीदा है इंडिया गेट के लॉन, मूंगफली और रेवड़ी के साथ। पर अब वहाँ भीड़ बहुत है। सुंदर नर्सरी भी अच्छी है पर टिकट लगता है।

आपकी छुपी हुई धूप वाली जगह कौन सी है? वादा करते हैं किसी को नहीं बताएँगे 😄

20 sparks · 3 comments

Comments

Silver Orbit · 14 likes

महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, खंडहर, धूप और कोई भीड़ नहीं। बस गाइड मत लेना, खुद घूमो

Priya Nair · 9 likes

वहाँ जमाली कमाली के पास बैठना बहुत अच्छा लगता है

Cedar Coder · 12 likes

हौज़ ख़ास का डियर पार्क, झील के किनारे, सुबह 11 बजे। बत्तखें भी धूप सेंकती हैं