Orbit · Explore

दिल्ली वाले · by Pixel Noodle · 2026-10-29

दिवाली से पहले सदर बाज़ार, कोई पागलपन से कम नहीं

सजावट का सामान थोक में लेने गया था। कंधे से कंधा, ऊपर से तारों का जाल, नीचे से रिक्शा। पर दाम इतने कम कि सारी थकान माफ़। 50 रुपये की झालर जो ऑनलाइन 200 की है।

टिप: सुबह जल्दी जाओ, कैश रखो, और बैग आगे की तरफ़ टाँगो।

20 sparks · 2 comments

Comments

Priya Nair · 4 likes

मेट्रो से जाना, गाड़ी लेकर गए तो पार्किंग ढूँढने में दिवाली निकल जाएगी

Ananya Rao · 3 likes

जेब का ध्यान रखना, पिछले साल मेरा फ़ोन वहीं गया था