Orbit · Explore

चटपटा खज़ाना · by Breezy Teapot · 2026-10-29

इंदौर का सराफ़ा बाज़ार, रात 10 बजे के बाद जन्नत

दिन में सोने चाँदी की दुकानें, रात को वही गली खाने की गली बन जाती है। भुट्टे का कीस, जोशी जी के दही बड़े जिसमें वो दही बड़ा हवा में उछाल के परोसते हैं, गराडू, साबूदाना खिचड़ी और आख़िर में मालपुआ।

पेट भर गया पर मन नहीं भरा। कौन कौन गया है?

29 sparks · 4 comments

Comments

Hemant Rainbow · 10 likes

गराडू सर्दियों में ही मिलता है, सही टाइम पर गए आप

Buoyant Orchid · 5 likes

हाँ, ऊपर से नींबू और जीरावन, उफ़

Veer Orchid · 5 likes

जोशी जी के दही बड़े का शो ही असली टिकट है, स्वाद बोनस है

Eager Aspen · 1 likes

इंदौर वाले हर चीज़ पर सेव डाल देते हैं, पोहे पर भी, दिल पर भी