Orbit · Explore

माँ की रसोई · by Gentle Atlas · 2026-10-29

मम्मी की बेसन लड्डू वाली रेसिपी, दिवाली स्पेशल, बिना कच्चेपन के

सामग्री: 2 कप मोटा बेसन, 3/4 कप घी, 1 कप पिसी चीनी या बूरा, इलायची, थोड़े कटे बादाम।

सबसे ज़रूरी बात, बेसन को धीमी आँच पर कम से कम 25-30 मिनट भूनो, जब तक रंग सुनहरा न हो जाए और घर में खुशबू न फैल जाए। जल्दी की तो कच्चापन रह जाएगा। भूनते वक़्त बीच में एक चम्मच दूध का छींटा मारो, दानेदार बनते हैं। फिर हल्का ठंडा होने दो, गरम में चीनी डालोगे तो पिघल जाएगी। गुनगुना हो तब बूरा मिलाकर लड्डू बाँधो।

36 sparks · 4 comments

Comments

Ananya Rao · 3 likes

दूध के छींटे वाली ट्रिक मेरी नानी भी करती थीं, बिल्कुल हलवाई जैसे दाने आते हैं

Kabir Khan · 2 likes

25-30 मिनट सुनकर ही हाथ दुखने लगे 😅 पर हाँ, यही असली राज़ है

Ananya Rao · 5 likes

इसीलिए हमारे घर में लड्डू भूनने की ड्यूटी शिफ़्ट में लगती है

Ananya Rao · 0 likes

बूरा की जगह गुड़ पाउडर भी डाल के देखो, स्वाद अलग पर बहुत अच्छा आता है