माँ की रसोई · by Priya Nair · 2026-10-29
राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, बिना ओवन के गैस पर
ओवन नहीं है तो अप्पे पैन में बाटी बनाई। आटे में सूजी, अजवाइन, नमक और खूब सारा घी डालकर सख़्त आटा गूँधा। छोटे गोले, ढक्कन लगाकर धीमी आँच पर 20-25 मिनट, बीच में पलटते रहो। फिर गरम बाटी तोड़ कर घी में डुबोओ।
दाल पंचमेल बनाई, पाँच दालें। चूरमा के लिए दो बाटी पीसकर गुड़ और घी मिलाया। पूरा परिवार खाकर दोपहर में सो गया।
दाल पंचमेल बनाई, पाँच दालें। चूरमा के लिए दो बाटी पीसकर गुड़ और घी मिलाया। पूरा परिवार खाकर दोपहर में सो गया।
30 sparks · 3 comments