Orbit · Explore

माँ की रसोई · by Brave Orbit · 2026-10-29

दक्षिण भारत वाली ससुराल, उत्तर भारत वाली मैं: रसोई का संगम

शादी के बाद पहली बार चेन्नई आई तो सुबह का नाश्ता इडली, सांभर, तीन तरह की चटनी। मैं परांठे वाली लड़की, हैरान। अब दो साल हो गए, मेरी सास ने राजमा चावल बनाना सीख लिया और मैं रसम बिना रेसिपी के बना लेती हूँ।

अब हमारे घर में संडे को 'दाल मखनी विद डोसा' बनता है, दोनों खुश।

27 sparks · 3 comments

Comments

Solar Sparrow · 2 likes

सास ने राजमा सीख लिया, यही असली प्यार है

Isha Menon · 1 likes

रसम की रेसिपी शेयर करो दीदी, मुझसे हर बार बस इमली का पानी बनता है

Priya Nair · 0 likes

टमाटर और इमली के साथ काली मिर्च, जीरा कूट कर डालो, और उबाल आने से पहले ही गैस बंद, ये सास का नियम है