माँ की रसोई · by Aarav Sharma · 2026-10-28
सर्दी में सरसों का साग और मक्की की रोटी, पंजाबी घर से
साग बनाने का असली मज़ा तब है जब धीमी आँच पर घंटों पके। सरसों के साथ पालक और बथुआ भी मिलाओ, कड़वाहट कम होगी। पकने के बाद मथनी से घोटो, मिक्सी में नहीं। ऊपर से मक्की का आटा थोड़ा सा डालो गाढ़ेपन के लिए, और तड़का देसी घी में लहसुन अदरक का।
मक्की की रोटी हाथ से थपथपा कर बनाओ, बेलन से टूट जाती है।
मक्की की रोटी हाथ से थपथपा कर बनाओ, बेलन से टूट जाती है।
22 sparks · 3 comments