Orbit · Explore

माँ की रसोई · by Rohan Mehta · 2026-10-27

खिचड़ी को बोरिंग बोलने वालों, ये गुजराती तरीका आज़माओ

बचपन से खिचड़ी मतलब बीमार होने का खाना। फिर गुजराती दोस्त के घर वघारेली खिचड़ी खाई: घी में जीरा, हींग, लौंग, दालचीनी, कढ़ी पत्ता, फिर सब्ज़ियाँ और ऊपर से छाछ वाली कढ़ी। साथ में पापड़ और अचार।

उस दिन से खिचड़ी मेरे लिए सज़ा नहीं, संडे की दावत है।

20 sparks · 2 comments

Comments

Aarav Sharma · 1 likes

खिचड़ी के चार यार, दही पापड़ घी अचार, ये कहावत भूल गए आप

Isha Menon · 1 likes

कढ़ी के बिना गुजराती खिचड़ी अधूरी है, सही पकड़ा