Orbit · Explore

माँ की रसोई · by Isha Menon · 2026-10-29

सवाल: मावा घर पर बना सकते हैं? बाज़ार वाले पर भरोसा नहीं

दिवाली पर मिलावटी मावे की ख़बरें हर साल आती हैं। सोच रही हूँ घर पर फ़ुल क्रीम दूध से बनाऊँ। कितना दूध लगेगा और कितना वक़्त? किसी ने किया है?

20 sparks · 3 comments

Comments

Kabir Khan · 13 likes

एक लीटर फ़ुल क्रीम दूध से लगभग 200 ग्राम मावा बनता है। चौड़ी कढ़ाई में करो, सवा घंटा लगता है और लगातार चलाना पड़ता है

Isha Menon · 2 likes

सवा घंटा सुनकर हाथ जुड़ गए पर मिलावट से अच्छा है

Ananya Rao · 6 likes

जल्दी चाहिए तो मिल्क पाउडर और मलाई से 15 मिनट में इंस्टेंट मावा बन जाता है, स्वाद 80 प्रतिशत वैसा ही