परदेस में देसी · by Mango Lantern · 2026-10-29
टोरंटो में तीसरी दिवाली, इस बार ऑफ़िस वालों को घर बुलाया
पहली दिवाली अकेले कमरे में मोमबत्ती जलाकर रोया था। दूसरी में दो भारतीय दोस्तों के साथ। इस बार हिम्मत करके टीम को घर बुलाया, कनाडाई, फ़िलिपीनो, एक ईरानी दोस्त। मम्मी से वीडियो कॉल पर पूछ पूछ कर छोले भटूरे बनाए, भटूरे थोड़े चपटे रहे।
सबसे अच्छा पल तब था जब मेरी मैनेजर ने दीया जलाते हुए पूछा 'इसका मतलब क्या है', और मैं समझाते समझाते भावुक हो गया।
सबसे अच्छा पल तब था जब मेरी मैनेजर ने दीया जलाते हुए पूछा 'इसका मतलब क्या है', और मैं समझाते समझाते भावुक हो गया।
35 sparks · 4 comments