Orbit · Explore

परदेस में देसी · by Brave Panda · 2026-10-28

दुबई से हूँ, यहाँ हर तीसरा आदमी केरल या यूपी से

दफ़्तर में मलयाली, टैक्सी में पाकिस्तानी पठान भाई जो हिंदी फ़िल्मों के गाने गाते हैं, और किराने की दुकान पर बिहारी भैया। दुबई में रहते हुए लगता ही नहीं विदेश में हूँ, बस गर्मी दिल्ली से भी ज़्यादा।

पर एक बात खलती है, यहाँ कितने भी साल रह लो, नागरिक नहीं बन सकते। रिटायरमेंट के बाद वापस जाना ही है। गल्फ़ में रहने वाले भाई लोग आगे का क्या प्लान रखते हो?

22 sparks · 3 comments

Comments

Kabir Khan · 7 likes

15 साल से कतर में हूँ, गाँव में घर बना लिया है और बच्चों की पढ़ाई भारत में ही करवाई ताकि जड़ें बनी रहें

Aarav Sharma · 2 likes

समझदारी का फ़ैसला है, बहुत लोग आख़िर में न इधर के रहते न उधर के

Rohan Mehta · 2 likes

पठान भाई और हिंदी गाने, ये तो पूरे गल्फ़ की कहानी है 😄