Orbit · Explore

परदेस में देसी · by Ananya Rao · 2026-10-28

बच्चे हिंदी नहीं बोलते, दादी से बात नहीं कर पाते

लंदन में पैदा हुए दोनों बच्चे। अंग्रेज़ी फ़र्राटेदार, हिंदी समझ लेते हैं पर बोलते नहीं। पिछले हफ़्ते दादी ने फ़ोन पर पूछा 'खाना खाया बेटा', बेटे ने 'yes' बोलकर फ़ोन दे दिया। मम्मी के चेहरे पर जो दिखा वो भूल नहीं पा रहा।

विदेश में बच्चों को मातृभाषा कैसे सिखाएँ? घर पर सख़्ती करूँ तो वो चिढ़ जाते हैं।

30 sparks · 4 comments

Comments

Ananya Rao · 9 likes

घर में एक नियम रखा, खाने की मेज़ पर सिर्फ़ हिंदी। शुरू में मुश्किल हुई, अब बच्चे मज़े से बोलते हैं, ग़लत ही सही

Isha Menon · 3 likes

ग़लत ही सही, यही ज़रूरी है, उन्हें टोकना मत

Kabir Khan · 2 likes

हिंदी कार्टून और पुराने गाने चलाओ, बिना पढ़ाई का दबाव डाले। मेरी बेटी 'छोटा भीम' से सीखी

Rohan Mehta · 0 likes

दादी के साथ हर हफ़्ते एक वीडियो कॉल सिर्फ़ कहानी के लिए रखो, दादी हिंदी में कहानी सुनाएँगी, बच्चे खुद जुड़ेंगे