Orbit · Explore

पैसा बचाओ · by Cozy Coder · 2026-10-29

क्रेडिट कार्ड की मिनिमम ड्यू भरता रहा, कर्ज़ 40 हज़ार से 1.2 लाख हो गया

सबक़ शेयर कर रहा हूँ ताकि कोई और न फँसे। मुझे लगता था मिनिमम ड्यू भर दी तो सब ठीक। किसी ने नहीं बताया कि बाकी रकम पर सालाना 40 प्रतिशत के आस पास ब्याज लगता है। दो साल में कर्ज़ तिगुना।

अब पर्सनल लोन लेकर कार्ड बंद किया, लोन का ब्याज आधा है। कार्ड कैंची से काट दिया।

35 sparks · 4 comments

Comments

Ananya Rao · 11 likes

मिनिमम ड्यू सबसे बड़ा जाल है, बैंक इसी से कमाते हैं। हिम्मत से सच बताने के लिए शुक्रिया

Aarav Sharma · 0 likes

कार्ड काटने की ज़रूरत नहीं थी, बस हर महीने पूरा बिल भरो और ऑटो पे लगा दो। सही इस्तेमाल हो तो कार्ड दोस्त है

Kabir Khan · 1 likes

जिसे एक बार डस लिया हो, उसके लिए कैंची ही सही इलाज है 😅

Aarav Sharma · 0 likes

लोन चुकाने के बाद बचत की आदत डालना, नहीं तो फिर वही चक्कर