Orbit · Explore

पैसा बचाओ · by Cedar Fern · 2026-10-28

नई टैक्स व्यवस्था में 12 लाख तक टैक्स नहीं, तो क्या PPF और ELSS बेकार?

ऑफ़िस में सब पुरानी व्यवस्था छोड़ कर नई में आ गए हैं क्योंकि 12 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लगता, और सैलरी वालों को स्टैंडर्ड डिडक्शन भी। अब दोस्त कह रहा है 80C में निवेश की ज़रूरत ही नहीं।

मुझे लगता है PPF टैक्स के लिए नहीं, सुरक्षित लंबी बचत के लिए भी अच्छा है। आप क्या सोचते हैं?

26 sparks · 3 comments

Comments

Priya Nair · 3 likes

टैक्स बचाने के लिए निवेश करना ही गलत सोच थी। अब असली लक्ष्य के हिसाब से निवेश करो, ये अच्छी बात है

Rohan Mehta · 0 likes

PPF का 15 साल का लॉक इन ज़बरदस्ती बचत करवाता है, मेरे जैसे खर्चीले लोगों के लिए यही फ़ायदा है

Tiny Rider · 12 likes

ज़बरदस्ती की बचत, सबसे कारगर बचत 😄