Orbit · Explore

शेयर बाज़ार · by Rohan Mehta · 2026-10-28

टेलीग्राम पर 'पक्की टिप' वाले ग्रुप, एक दोस्त 80 हज़ार गँवा बैठा

ग्रुप में रोज़ स्क्रीनशॉट आते थे कि कल की टिप से 40 प्रतिशत मुनाफ़ा। फिर 'प्रीमियम ग्रुप' का ऑफ़र, 5000 रुपये। फिर एक छोटी कंपनी का शेयर जिसमें सबको एक साथ ख़रीदने को कहा गया। अगले दिन शेयर गिरा और ग्रुप ग़ायब।

ये पंप एंड डंप है। SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार के अलावा किसी की टिप पर पैसा मत लगाइए।

31 sparks · 3 comments

Comments

Rohan Mehta · 5 likes

दोस्त के लिए बुरा लगा। पुलिस में शिकायत की? साइबर सेल में ऐसे केस दर्ज होते हैं

Paper Orbit · 6 likes

की है, उम्मीद कम है पर कोशिश तो करनी चाहिए

Kabir Khan · 4 likes

SEBI की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड सलाहकारों की लिस्ट है, कोई भी सलाह ले उससे पहले नाम चेक करो