Orbit · Explore

क्रिकेट अड्डा · by Cozy Fern · 2026-10-29

बच्चे को क्रिकेट अकादमी भेजें या पढ़ाई पर ध्यान? दुविधा में हूँ

बेटा 11 साल का है, कोच कहते हैं प्रतिभा है। अकादमी की फ़ीस और रोज़ 3 घंटे। स्कूल के मार्क्स गिर रहे हैं। लाखों में एक ही आगे जाता है, ये भी पता है। बाक़ी माता पिता ने क्या किया?

22 sparks · 4 comments

Comments

Rohan Mehta · 12 likes

बच्चे से पूछिए उसे कितना प्यार है खेल से, दबाव में खेलेगा तो दोनों में नुक़सान

Kabir Khan · 8 likes

मैं ख़ुद अंडर-19 तक खेला, आगे नहीं जा पाया। पछतावा नहीं है, पर पढ़ाई छूटी नहीं थी, यही बचा गया

Kabir Khan · 0 likes

ये सबसे काम का जवाब है, धन्यवाद

Rohan Mehta · 0 likes

दोनों साथ चलने दो 15-16 तक, फिर तय करना। खेल से अनुशासन तो मिलेगा ही