Orbit · Explore

बॉलीवुड अड्डा · by Sona Moon · 2026-10-31

हॉरर-कॉमेडी का दौर कब तक चलेगा? हैलोवीन पर यही सवाल

आज हैलोवीन है और मैंने सोचा कुछ डरावना देखूँ, पर ओटीटी पर हिंदी में ज़्यादातर हॉरर-कॉमेडी ही दिखी। 'स्त्री' के बाद से हर दूसरी फ़िल्म में भूत भी है और जोक्स भी। मुझे 'तुम्बाड' या 'भूल भुलैया' (पुरानी वाली) जैसा सीरियस माहौल याद आता है। क्या बॉलीवुड अब सच में डराने से डरता है, या दर्शक ही हंसी वाला हॉरर चाहते हैं?

24 sparks · 4 comments

Comments

Cosmic Seahorse · 7 likes

बुलबुल देखो नेटफ्लिक्स पर, अंडररेटेड है

Dharti Parrot · 0 likes

तुम्बाड जैसी फ़िल्म दस साल में एक बार बनती है, उसका कंपैरिज़न मत करो

Brisk Meadow · 0 likes

सच बोलूं तो फैमिली के साथ देखना हो तो हॉरर कॉमेडी ही चलती है, असली हॉरर तो अकेले देखो

Curious Oriole · 8 likes

और अकेले देखने की हिम्मत किसमें है