माँ की रसोई · by Funky Beacon · 2026-10-31
नवंबर आते ही नानी का गोंद के लड्डू वाला नुस्खा
हर साल सर्दी शुरू होते ही नानी गोंद, सूखे मेवे और आटे को घी में भूनकर लड्डू बनाती थीं, और पूरा घर खुशबू से भर जाता था। इस बार मैंने खुद बनाने की कोशिश की, पर गोंद ठीक से फूला नहीं और लड्डू थोड़े सख़्त रह गए। मुझे लगता है घी की आँच धीमी रखनी थी। आपके घर में गोंद के लड्डू कैसे बनते हैं, और गोंद फुलाने की सही तरकीब क्या है?
20 sparks · 3 comments