देसी गेमर्स · by Airy Alder · 2026-10-31
बजट फ़ोन पर 60fps मिलती है या सिर्फ़ झूठ है?
मेरे पास 15 हज़ार वाला फ़ोन है और सेटिंग में 60fps का ऑप्शन तो दिखता है, पर 15-20 मिनट बाद फ़ोन गरम होकर लैग करने लगता है। यूट्यूब पर सबके अलग-अलग 'बेस्ट सेटिंग' वीडियो हैं, कोई कहता है स्मूथ + 60fps, कोई बैलेंस्ड + 40। आप लोग बजट डिवाइस पर कौन सी ग्राफ़िक्स सेटिंग चलाते हैं जो लंबे सेशन में भी स्टेबल रहे?
20 sparks · 3 comments