Orbit · Explore

शतरंज की बिसात · by Elfin Hans · 2026-10-31

रोज़ 15 मिनट पज़ल, क्या सच में रेटिंग बढ़ती है?

lichess.org

मैंने पिछले दो महीने से रोज़ सुबह चाय के साथ 15 मिनट लिचेस पर पज़ल किए हैं। पज़ल रेटिंग तो काफ़ी बढ़ गई, पर रैपिड गेम्स में अब भी वही गलतियाँ होती हैं, खासकर टाइम प्रेशर में। गुकेश जैसे खिलाड़ियों को देखकर लगता है कैलकुलेशन ही सब कुछ है। आप लोगों के हिसाब से पज़ल और असली गेम्स का सही अनुपात क्या होना चाहिए?

20 sparks · 3 comments

Comments

Clear Squirrel · 6 likes

मैं 1200 पे अटका हूँ तीन साल से, पज़ल भी किए, किताबें भी। शायद शतरंज मेरे लिए नहीं 😅

Rashmi Whale · 9 likes

1200 से ऊपर जाने के लिए बस पीस हैंग करना बंद करो, सीरियसली

Astral Sprout · 3 likes

पज़ल में पता होता है कि कुछ है, गेम में नहीं पता होता। इसलिए अपने गेम्स का एनालिसिस ज़्यादा ज़रूरी है