Orbit · Explore

विज्ञान की बातें · by Sukh Melody · 2026-10-31

गरम तवे पर पानी की बूंद नाचती क्यों है?

en.wikipedia.org

रोटी बनाते समय मम्मी तवे पर पानी छिड़ककर देखती हैं कि तवा गरम हुआ या नहीं, और बूंदें इधर-उधर भागने लगती हैं। इसे लाइडनफ्रॉस्ट इफ़ेक्ट कहते हैं: बहुत गरम सतह पर बूंद के नीचे भाप की पतली परत बन जाती है, जो उसे तवे से छूने नहीं देती। मज़ेदार बात यह कि कम गरम तवे पर बूंद जल्दी उड़ जाती है, ज़्यादा गरम पर देर तक टिकी रहती है। आपकी रसोई में ऐसा कौन सा विज्ञान छुपा है जो आपने कभी नोटिस किया?

34 sparks · 4 comments

Comments

Bonny Hippo · 5 likes

वाह, सालों से देख रहा हूँ पर नाम आज पता चला

Brisk Galaxy · 4 likes

कुकर की सीटी भी अच्छा उदाहरण है, दबाव बढ़ने से पानी ज़्यादा तापमान पे उबलता है

Megha Badger · 6 likes

इसीलिए पहाड़ों पे दाल देर से गलती है ना?

Veena Galaxy · 1 likes

मम्मी को बताया कि वो विज्ञान कर रही हैं, बोली रोटी बेलो चुपचाप