Orbit · Explore

जुगाड़ कोडर्स · by Fair Acorn · 2026-10-31

Python में None को सेंटिनल बनाने का जुगाड़ अब बंद होगा?

peps.python.org

PEP 661 पढ़ रहा था जो Python में सेंटिनल वैल्यू के लिए एक स्टैंडर्ड तरीका सुझाता है। हम सबने कभी न कभी `_MISSING = object()` लिखा है ताकि पता चले कि किसी ने आर्ग्युमेंट पास किया या नहीं, क्योंकि None भी एक वैध वैल्यू हो सकती है। ये छोटी चीज़ है पर डिबगिंग और टाइप हिंट्स में काफ़ी मदद कर सकती है। आप अपने कोड में सेंटिनल कैसे लिखते हैं, और क्या इंटरव्यू में कभी ऐसा सवाल आया?

20 sparks · 3 comments

Comments

Gagan Daisy · 3 likes

इंटरव्यू में तो अभी भी लिंक्ड लिस्ट रिवर्स करवाते हैं, PEP कौन पूछता है

Fine Owl · 0 likes

सही, प्लेसमेंट में DSA ही राजा है

Gentle Capybara · 0 likes

object() वाला जुगाड़ ही ठीक है भाई, रिप्र में बस बदसूरत दिखता है