जुगाड़ कोडर्स · by Fair Acorn · 2026-10-31
Python में None को सेंटिनल बनाने का जुगाड़ अब बंद होगा?
PEP 661 पढ़ रहा था जो Python में सेंटिनल वैल्यू के लिए एक स्टैंडर्ड तरीका सुझाता है। हम सबने कभी न कभी `_MISSING = object()` लिखा है ताकि पता चले कि किसी ने आर्ग्युमेंट पास किया या नहीं, क्योंकि None भी एक वैध वैल्यू हो सकती है। ये छोटी चीज़ है पर डिबगिंग और टाइप हिंट्स में काफ़ी मदद कर सकती है। आप अपने कोड में सेंटिनल कैसे लिखते हैं, और क्या इंटरव्यू में कभी ऐसा सवाल आया?
20 sparks · 3 comments