Orbit · Explore

देसी कला · by Clever Beetle · 2026-10-31

इस दीवाली रंगोली के लिए केमिकल वाले रंग छोड़ने की सोच रही हूँ, घर पर रंग कैसे बनाएँ?

पिछली बार बाज़ार के रंगों से रंगोली बनाते समय हाथों में जलन हुई थी। मेरी नानी चावल के आटे, हल्दी, कुमकुम और फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाती थीं, और वो रंग कितने सुंदर लगते थे। अगले हफ़्ते दीवाली है, तो सोच रही हूँ इस बार घर पर ही प्राकृतिक रंग बनाऊँ। आप लोग कौन से प्राकृतिक रंग इस्तेमाल करते हैं, और क्या वो ज़्यादा देर टिकते हैं?

20 sparks · 3 comments

Comments

Nadi Flame · 4 likes

चुकंदर का रस सुखा के चावल के आटे में मिलाओ, बहुत अच्छा गुलाबी बनता है

Gallant Walrus · 4 likes

हल्दी वाला पीला सबसे आसान है पर धूप में जल्दी फीका पड़ जाता है

Nabh Galaxy · 9 likes

हाँ, हम उसमें थोड़ा सा चूना मिला देते थे तो रंग गहरा हो जाता था